लायंस क्लब के सहयोग से होगा मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन
- 24 दिसंबर को संस्कार नेत्रालय के मोतिहारी में होगा ऑपरेशन
सिद्धांत गुप्ता : मोतिहारी
लायंस क्लब के सहयोग से मोतियाबिंद के मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन रविवार 24 दिसंबर 2023 को संस्कार नेत्रालय में होगा।इसकी जानकारी लायंस क्लब के सचिव
ला.सुधीर कुमार गुप्ता ने दी है उन्होंने बताया की आईस्क्रीनिंग टेस्टिंग एवं ऑपरेशन से सम्बन्धित सभी कार्य 24 दिसंबर को ही सम्पन्न होगा।वहीं मरीज़ों की छुट्टी अगले दिन जाँच उपरांत 25 दिसंबर को सुबह में होगी उन्होंने अनुरोध किया है कि,आप सभी के जानकारी में अगर कोई मोतियाबिंद का पेशेंट जो कि,असहसाय और गरीब हो उसका नाम आप ऑपरेशन के लिए दे सकते है। पेशेंट का आधार कार्ड का फोटोकॉपी या व्हाट्सएप के माध्यम से विजन चेयरपर्सन, क्लब सचिव या व्हाट्सएप ग्रुप में 9431429214 पर कृप्या भेज दें।
ला.सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया की जो भी मरीज़ है उन सबको संस्कार नेत्रालय में 24 दिसंबर को सुबह आठ बजे तक पहुँचना होगा। विशेष जानकारी के लिए,आप विजन चेयरपर्सन या ला.के पी श्रीवास्तव से सम्पर्क कर सकते है ।
स्थान:संस्कार नेत्रालय NH28* छोटा बरियारपुर,मोतिहारी है।

0 Response to "लायंस क्लब के सहयोग से होगा मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन"
एक टिप्पणी भेजें