-->
रक्सौल :- विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित.

रक्सौल :- विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित.




निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन रक्सौल में मेंटेस को लेकर विद्युत आपूर्ति दिनांक 23 दिसंबर को पलनवा पावर सब स्टेशन/रक्सौल पावर सब स्टेशन/ आमोदेई पावर सब स्टेशन से आपूर्ति होने वाले फीडरों में सुबह 10 बजे से लेकर दिन के 05 बजे तक बजे तथा पुनः 24 दिसंबर को भी उपरोक्त सभी पावर सब स्टेशन कि विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दिन के 05 बजे तक ग्रिड सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर पूरी तरह से बाधित रहेगी जिससे रक्सौल शहर सहित पलनवा, आमोदेई पावर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति होने वाले सभी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.उपरोक्त जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता श्री सुनील रंजन ने कहा कि ग्रिड में मरम्मत और रख रखाव का कार्य चल रहा है जिसको लेकर ये विद्युत आपूर्ति में कटौती कि जा रही है. श्री रंजन ने इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्यों जैसे कि पानी भर लेना, चार्जिंग आदि कार्यों को तय सीमा के भीतर ही कर लेने कि अपील कि गई.

0 Response to "रक्सौल :- विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article