वाहन जांच के दौरान पिकअप से भारी मात्र शराब बरामद चलक गिरफ्तार वाहन जप्त
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
पश्चिम चम्पारण
पश्चिम चम्पारण जिला के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना पुलिस द्वारा लगातार भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया जा रहा है। जिससे शराब माफियाओं में दहशत का माहौल है। शनिवार को अहले सुबह यूपी-बिहार की सीमा बासी चेक पोस्ट से एक पिकअप सहित 7824 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है। वही पुलिस को चकमा दे पिकअप ड्राइवर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया वाहन जांच के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक पिकअप का जांच की गई । जांच के दौरान पिकअप पर 12 बोरा मिर्च लदा हुआ था। जिसके नीचे अंग्रेजी शराब की 266 कार्टन में 7824 बोतल (1435 ली0) शराब पाया गया। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि, शराब सहित पिकअप को जप्त कर लिया गया है। चालक को गिरफ्तार पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।


0 Response to "वाहन जांच के दौरान पिकअप से भारी मात्र शराब बरामद चलक गिरफ्तार वाहन जप्त "
एक टिप्पणी भेजें