-->
दो बाइक की आपसी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

दो बाइक की आपसी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण बिहार।



लौरिया रामनगर मुख्य मार्ग में व्यासपुर चौक के समीप दो बाईक के आमने-सामने के टक्कर में तीन युवक हुए गंभीर रूप से घायल। वहीं एक युवक आंशिक चोटिल होने के कारण घटना स्थल से फरार हो गया।

ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया लाया गया।जहां प्रारंभिक चिकित्सा के उपरांत गंभीर हालत देखते हुए चिकीतसको ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान रामनगर थाने के डैनमरवा गांव निवासी फखरुद्दीन खा। शिकारपुर थाने के मधुबनी गांव निवासी रवि चौधरी एवं अरुण कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक बाईक पर डैनमरवा निवासी फखरुद्दीन सवार था तथा दुसरे बाईक पर रवि अरुण एवं एक अन्य युवक था । दोनों के आमने-सामने के टक्कर में बाईक सहित सवार घायल हो गए।

0 Response to "दो बाइक की आपसी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article