लौरिया लाकड़ नुनियाटोला में महिला ने आत्महत्या की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।
लौरिया, आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
लाकड सिंसई पंचायत के नुनियाटोला गांव में एक महिला द्वारा शनिवार को शाम में जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को सूचना मिलते ही वह गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पति पत्नी में आए दिन मारपीट और झगड़ा होता रहता था। इसी कारण महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस बाबत डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है । मुझे सूचना मिली तो मैं अभी आकर पुरी जानकारी प्राप्त कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि मृतिका ब्रजेश चौधरी की पत्नी सुशीला देवी(35) है। प्रथम दृष्टया जहर खाकर मरने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच में लगी है कि वह स्वयं आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है। हम इसकी भी जांच कर रहे हैं। बहुत जल्द इस हत्या का पर्दाफाश हो जाएगा। मृतिका की 4 संताने हैं, जिसमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। गांव में पुलिस कैंप कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार और जमादार रामलखनदेव राम शव को कब्जे में लेकर पुरी जानकारी ले रहे थे। इधर यह भी सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि पूर्व में पति पर पत्नी और उसके मायके वाले ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया है।


0 Response to "लौरिया लाकड़ नुनियाटोला में महिला ने आत्महत्या की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।"
एक टिप्पणी भेजें