ग्रामीण विकास मंत्री ने सिसवनिया में 41 लाख की लागत से निर्मित कचरा भवन और प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
लौरिया, आशीष जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
सिसवनिया पंचायत के विशुनपुरवा में निर्मित कचरा भवन और प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। सबसे पहले मंत्री श्री कुमार, सांसद सुनील कुमार, एमएलसी भीष्म सहनी, प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, जद यू के जिलाध्यक्ष शत्रोहन कुशवाहा, पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कचरा प्रबंधन और प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि यह भवन और प्रोसेसिंग प्लांट बहुत ही बढ़िया बना है। यह एक मौडल के रूप में अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक मिशाल है। उन्होंने कहा कि कचरा भवन में गीला और सुखा कचरा जमा करने के लिए अलग अलग कमरा बनाया गया है। वहीं इसमें से छांटकर कचरा का प्रोसिंग प्लांट में दाना बनेगा और खाद का भी निर्माण भी होगा। उन्होंने पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने अपने पंचायत में बहुत अच्छा कार्य किया है, जो धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर डीएम दिनेश कुमार राय, डीडीसी अनिल कुमार, बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, मुंशी ठाकुर, अनिल कुमार, चित्रसेन दुबे सहित दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Response to "ग्रामीण विकास मंत्री ने सिसवनिया में 41 लाख की लागत से निर्मित कचरा भवन और प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया।"
एक टिप्पणी भेजें