लौरिया में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की नृशंस हत्या पर शोक सभा आयोजित।
बुधवार, 6 दिसंबर 2023
Comment
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की नृशंस हत्या पर पश्चिम चंपारण के करणी सेना के बेतिया जिला के अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह सहित कार्यकारणी सदस्य ने क्षोभ व्यक्त करते हुए इस संबंध में दोषी अपराधियों की शीध्र गिरफ्तारी की मांग की गई।
करणी सेना के जिला कार्यकारिणी सदस्य की बैठक नगर पंचायत लौरिया के मर्हिया गांव में जिला अध्यक्ष लड्डू सिंह की अध्यक्षता में हुई।जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी की हत्या की कड़ी निंदा की गई। वहीं सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि समर्पित किया गया। मौके पर संजय राव गुड्डू सिंह राकेश सिंह रवीन्द्र सिंह अजय सिंह दीपक सिंह चिंटू सिंह आनंद सिंह रुपेश सिंह सोनू सिंह अभय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 Response to "लौरिया में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की नृशंस हत्या पर शोक सभा आयोजित।"
एक टिप्पणी भेजें