-->
अवकाश प्राप्त डॉ. चंद्रमा सिंह को विश्वविद्यालय से प्रोन्नति, हर्ष व्यक्त

अवकाश प्राप्त डॉ. चंद्रमा सिंह को विश्वविद्यालय से प्रोन्नति, हर्ष व्यक्त

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल / बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रमा सिंह शुक्रवार को बिहार विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति कर दिए गए। डॉ. सिंह केसीटीसी कॉलेज, जंतु विज्ञान के विभाग अध्यक्ष थे और गत अगस्त माह में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था। इनके द्वारा जीनोम कैरेक्टरईजेशन नामक पुस्तक की रचना की गई है। साथ ही यूजीसी से मान्यता प्राप्त कई जर्नल में शोध प्रकाशित किया गया है। सन 2011 में इन्हें सीनियर साइंटिस्ट को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था एवं 2021 में एमिनेंट साइंटिस्ट अवार्ड के साथ प्रख्यात वैज्ञानिक के रूप में मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। उनके प्रोन्नत होने पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा, एलएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, एमएस कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश सिंह, वाणिज्य विभाग के डीन एवं प्राचार्य प्रो. प्रेमानंद, प्राचार्य डा. जयनारायण प्रसाद, डा. राजकिशोर सिंह, डा. रामाशंकर प्रसाद, डा. जिच्छू पासवान, डा. बीरेंद्र कुमार, डा. प्रेमप्रकाश आदि ने बधाई देते हुए बताया कि प्रोफेसर सिंह एक विद्वान और कर्मठ लोकप्रिय शिक्षक रहे हैं। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पत्रांक B/2569 दिनांक 30.11.2023 के अनुसार 2014 से प्रोफेसर सिंह प्रोफेसर बनाए गए हैं।उनके प्रोन्नति से कॉलेज एवं शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त हो गया है।

0 Response to "अवकाश प्राप्त डॉ. चंद्रमा सिंह को विश्वविद्यालय से प्रोन्नति, हर्ष व्यक्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article