-->
नए साल के अवसर को देखते हुए बॉर्डर पर आवाजाही करने वाले लोगों की एसएसबी कर रही है,गहन जांच

नए साल के अवसर को देखते हुए बॉर्डर पर आवाजाही करने वाले लोगों की एसएसबी कर रही है,गहन जांच


वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिम चंपारण/बिहार।



 नए वर्ष 1 जनवरी 2024 लेकर बॉर्डर गंडक बराज व इडों-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कम्पनी ने चौकसी बढ़ा दी है। सशस्त्र सीमा बल 21 वीं वाहिनी बी कंपनी ने इडो-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। सशस्त्र सीमा बल 21 वीं वाहिनी के सेनानायक श्री प्रकाश ने बताया कि गंडक बराज समेत नेपाल से लगने वाली सभी सीमाई इलाकों में सुरक्षा को देखते हुए विशेष एहतियात बरती जा रही है। बॉर्डर पर आवाजाही करने वाले सभी लोगों एवं वाहनों की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

गंडक बराज के रास्ते वाहनों के साथ आवाजाही करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही उनके वाहनों की जांच की जा रही है। आने जाने वाले संदिग्ध चेहरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गंडक बराज सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी 21वीं वाहिनी बी कंपनी के सहायक कमाडेंट विवेक सिंह डांगी व एएसआई अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में बॉर्डर पर जवानों के साथ-साथ खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है। सहायक कमाडेंट विवेक सिंह डांगी ने बताया कि नेपाल से सटे सभी सीमा चौकी (बॉर्डर आउट पोस्ट) को सेनानायक के दिशा-निर्देश पर हाई अलर्ट करते हुए विशेष चौकसी बरती जा रही है!

0 Response to "नए साल के अवसर को देखते हुए बॉर्डर पर आवाजाही करने वाले लोगों की एसएसबी कर रही है,गहन जांच"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article