मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक द्वारा अवैध उगाही करने की शिकायत जदयू नेता ने मंत्री से लिखित देकर की।
लौरिया, जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण , बिहार।
मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक द्वारा रु 4000 मांगने की शिकायत जदयू नेता मुन्ना सिंह ने लिखित आवेदन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को देकर कही है। मंत्री श्री कुमार शनिवार को विशुनपुरवा कचरा भवन और प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन समारोह में गए थे। इसी बीच करपुरी आश्रम के सामने जदयू नेता मुन्ना सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विक्रम शर्मा, राटा दुबे ,दिनेश पटेल, रामाशीष सिंह, डिप्टी राम,अखिलेश कुशवाहा आदि ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुन्ना सिंह ने मंत्री को एक आवेदन देकर बताया कि सिसवनिया पंचायत के पंचायत सचिव देवेंद्र कुमार कुशवाहा मुख्यमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर करीब 700 सौ ग्रामीणों से चार चार हजार रुपया रिश्वत लिया है। पंचायत सचिव ने लोगों से कहा है कि इसमें मुखिया और वार्ड को भी देना है, जिसका विडियो क्लिप दिखाने की बात मुन्ना सिंह ने की है। इधर श्री सिंह ने मंत्री से मांग किया कि इसकी जांच कराकर पंचायत सचिव पर कारवाई निश्चित की जाए। पंचायत में इस रिश्वत की बात की चर्चा चहुओर हो रही है। इधर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नेताओं को आश्वस्त किया कि इसकी जांच होगी, कसूरवार को सजा भी मिलेगी।
0 Response to "मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक द्वारा अवैध उगाही करने की शिकायत जदयू नेता ने मंत्री से लिखित देकर की।"
एक टिप्पणी भेजें