-->
 स्व मनोज ठाकुर राज्यस्तरीय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।

स्व मनोज ठाकुर राज्यस्तरीय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।

लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।



लौरिया के साहू जैन हाई स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार के दिन 17दिवसीय स्व मनोज ठाकुर राज्यस्तरीय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ईओ लक्ष्मण प्रसाद,थानाध्यक्ष कैलाश कुमार,बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित,पूर्व प्रमुख परमानंद ठाकुर,पूर्व जिला पार्षद मदन ठाकुर,मजिसटर राव,सतेन्द्र दुबे,मुखिया संजय कुमार, लडडू सिंह,मनु कुमार,आयोजन कर्ता राजकुमार ठाकुर,संदीप ठाकुर, कन्हैया सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फिताकाटकर उद्घाटन किया। वहीं उद्घाटन मैच एन सी सी सादतपुर एवं सर्विस क्लब मोतिहारी के बीच हुआ जहां पर एन सी सादतपुर के कैप्टन राजन यादव ने टांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 112 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं जबाब में उतरी सर्विस क्लब मोतिहारी की टीम ने खेलते हुए 19 ओवर चार गेंद खेलकर 8 विकेट गंवाकर 116 रन बनाकर।दो विकेट से एनसीसी सादतपुर को किया पराजित।मैन ऑफ द मैच मोतिहारी टीम के बालर एजाज खान रहे। उन्होंने चार ओवर में अठारह रन देकर छह विकेट लिए।मौके पर ऐलेवन स्टार क्रिकेट परिवार के सभी सदस्यों सहित कमीटी के अध्यक्ष जिंटू झा, सचिव डिंपल सिंह, कमेंटेटर मिथलेश सिंह, एम्पायर राज गुप्ता,साहिल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।बतादे कि लौरिया के साहू जैन हाई स्कूल के खेल मैदान में खेलने के लिए नेपाल, दिल्ली, रांची, बनारस, त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सारण, जहानाबाद, पटना, सर्विस मोतिहारी, मोनार्क बेतिया, सादतपुर, अभिमन्यु बेतिया, एनसीसी मरहिया,युवा टाइगर लौरिया,एस ऐलेवन मरहिया,एसीसी लौरिया आदि जगहों की टीमें भाग लेंगी।

0 Response to " स्व मनोज ठाकुर राज्यस्तरीय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article