-->
लौरिया के बनकटवा विधालय का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण।

लौरिया के बनकटवा विधालय का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण।

 

निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने कहा बहुत अच्छा तरह किया गया ब्रजेंद्र। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है अपर मुख्य सचिव।


लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।





के के पाठक ने विद्यालय का निरीक्षण किया।


बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक चनपटिया के कैथवलिया मार्ग से लौरिया ब्लैक चौक पहुंचे। खबर छन कर आ रही थी कि उन्हें बीआरसी भवन या बीकेजी स्कूल जाएंगे , लेकिन वे अपने विभाग के काफिले के साथ बेतिया की ओर मुड़ गए और करीब तीन किलोमीटर आगे बनकटवा में स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अचानक पहुंच गए। विद्यालय में प्रवेश करते ही प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र पांडेय दौड़ कर पहुंचे। इधर श्री पाठक ने निरीक्षण में सबसे पहले विद्यालय के शौचालय का निरीक्षण किया। इसके बाद सीधे आठवां वर्ग में पहुंचकर अनुष्का कुमारी से पूछा कि पढ़ाई ठीक से होती है या कोई कमी हो तो निर्भीक होकर बताओ। आरती कुमारी से पूछा कि मिशन दक्ष की पढ़ाई कितने बजे से होती है, जवाब में छात्रा ने बताया कि साढ़े तीन बजे के बाद से।छात्र आशीष कुमार से श्री पाठक ने पूछा कि अभिभावकों की मीटिंग होती है तो छात्र ने बताया कि शनिवार को। श्री पाठक मुस्कुराते हुए क्लास से बाहर निकल कर प्रधानाध्यापक से पूछते हैं कि कितने बच्चों का नामांकन है तो जवाब मिला 403 और कितने छात्र उपस्थित हैं तो बताया गया कि 381 इसके बाद शिक्षकों के बारे में बताया गया कि सभी तेरहों शिक्षक आए हुए हैं। इधर रविराज कुमार से श्री पाठक ने पूछा कि मिडडे मिलता है कि नहीं ।अंडा मिलता है। जवाब में यस सर सुनकर वे रसोई घर जाकर बन रहे खाना को देखा।तीसरे वर्ग में भी जाकर उन्होंने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक को एक साथ सभी बच्चों को खाना खिलाने का निर्देश दिया।

इसके बाद जाने के क्रम में श्री पाठक ने जांच में ठीक पाए जाने पर प्रधानाध्यापक श्री पांडेय को कहा कि बहुत बढ़िया ब्रजेंद्र पाण्डेय। इसके बाद श्री पाठक का कारवां बेतिया की ओर निकल पड़ा। मौके पर श्री पाठक के साथ डीएम दिनेश कुमार राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण प्रखंड साधनसेवी रविरंजन राम प्रधानाध्यापक ब्रजेनद् पांडे विभुति प्रसाद कुमारी नीलम रंजीत दिवेदी रामभवन मल्ल शबनम खानम अखिलेश्वर यादव रतनमाला कुमारी माला कुमारी वंदना कुमारी तारकेश्वर कुमार शिवपुजन कुमार शगुफ्ता जबी 

सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "लौरिया के बनकटवा विधालय का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article