-->
वाल्मीकिनगर अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पिरामल फाउंडेशन के राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण ।

वाल्मीकिनगर अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पिरामल फाउंडेशन के राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण ।


वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार। 




वाल्मीकिनगर अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पिरामल फाऊंडेशन की राज्य स्तरीय टीम ने रविवार को वाल्मीकि नगर पहुंच कर अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया।टीम के सदस्यों ने आयुष चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार सिंह, डेंटल चिकित्सक डॉक्टर विकास कुमार के साथ बैठक किये तथा अस्पताल में मरीज के लिए और क्या किया जा सकता है।और क्या - क्या उपलब्ध नहीं है इस विषय पर चर्चा की। बैठक में टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर सुधार लाने का बात की, तथा फाउंडेशन के कार्य एवं उसकी भुमिका के बारे में जानकारी दी। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने गहन तरीका से उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में बिनोद कुमार दूबे, डीपीएचओ अभिनव कुमार, अब्दुल्लाह अंसारी ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव‌,आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने अस्पताल भवन तथा चिकित्सक के लिए मरीजों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने प्रसव कक्ष की स्थिति का भी जायजा लिया। इस बाबत पूछे जाने पर परिमल फाउंडेशन के वरीय अधिकारी विनोद कुमार दुबे ने बताया कि सर्वे उपरान्त नीति आयोग को रिपोर्ट समर्पित किया जाएगा। ताकि कमियो को दूर कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपर के अधिकारी को अपडेट किया जा सके।

0 Response to "वाल्मीकिनगर अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पिरामल फाउंडेशन के राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article