ग्रामीण मंत्री ने किया जीविका पुस्तकालय का निरीक्षण।
लौरिया,आशीष जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री मा. श्री श्रवण कुमार द्वारा जीविका परियोजना लौरिया द्वारा संचालित सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं छात्राओ और छात्रों से संवाद किया गया। सामुदायिक पुस्तकालय में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओ की जानकारी लिया गया एवं छात्रों की समस्याओ की जानकारी ली गयी। इससे पहले मंत्री जी का स्वागत जीविका दीदीयों द्वारा आरती , गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र भेट कर किया गया। मंत्री महोदय के साथ जिला पदाधिकारी महोदय, उप विकास आयुक्त, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका ललन कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अभिमन्यु दुबे, सामुदायिक समन्वयक आरिफ अली, शिल्पी कुमारी, प्रियंका केसरी, निरंजन कुमार, अमरेंद्र कुमार, संचिता कुमारी, कार्यालय सहायक राजन मिश्रा एवं कैडर उपस्थित रहें।

0 Response to "ग्रामीण मंत्री ने किया जीविका पुस्तकालय का निरीक्षण।"
एक टिप्पणी भेजें