ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, घायल की स्थिति नाजुक।
लौरिया, प्रिंस पश्चिमी चम्पारण बिहार।
लौरिया रामनगर मार्ग में सुगौली ढाला के पास ट्रैक्टर और बाइक की आपस में टकराने से बाइक सवार व्यक्ति काफी घायल हो गया। इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले गई। घायल व्यक्ति के शरीर और माथा से अधिक स्त्राव होने पर स्थिति काफी गंभीर देखकर डॉ जितेंद्र काजी ने बेतिया गवर्मेंट अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान धोबनी पंचायत के रमौली गांव निवासी भोज ठाकुर के पुत्र दीपक ठाकुर (45) के रूप में हुई है। वह लौरिया से अपने घर बाइक से जा रहा था। इसी बीच रामनगर की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही और अनियंत्रित होने से यह घटना घटित हुई है। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है। आगे की कारवाई पीड़ित की ओर से आने पर किया जाएगा, फिलहाल स्थिति गंभीर है । उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेजा गया है।

0 Response to "ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, घायल की स्थिति नाजुक।"
एक टिप्पणी भेजें