योगापट्टी शिक्षा विभाग ने भवन बनाने की दी स्वीकृति
एक विद्यालय में तीस लाख रुपये खर्च होंगे
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
बेतिया के योगापट्टी प्रखंड में शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों के भवन बनाने को हरी झंडी दे दी है। इनमें 20 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग अभियान की ओर से सभी स्कूलों के भवन बनाने के लिए राशि जारी की गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, शासन ने प्रखंड के 20 प्राथमिक विद्यालयों में नए भवन बनाने को स्वीकृति दी है। भवन निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान की ओर से राशि जारी की गई है। एक प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण पर 30 लाख से अधिक खर्च होंगे। उन्होंने दावा किया कि इन सभी विद्यालयों के नए भवन का निर्माण जल्द करा दिया जाएगा। शिक्षा विभाग स्वीकृत की गई राशि से स्कूल के भवन का काम होंगे। जिला शिक्षा विभाग ने बताया कि विभाग के मानक के अनुसार, भवन बनेगा। इन स्कूलों के बनाए जा रहे हैं नए भवनः योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा विभाग ने भवन बनाने की दी स्वीकृति एक विद्यालय में तीस लाख रुपये खर्च होंगे रा.प्रा.वि. बरियारपुर, प्रा.वि. डीही पूर्वी टोला, प्रा.वि.महाबीरपुर दफदार टोला, प्रा.वि. वृता टोला सेहुडवा, रा.प्रा.वि.शिवपट्टी, रा.प्रा.वि.जंग बहादुर यादव के टोला, प्रा. वि.अहिरौली डुमरी, रा.प्रा. वि. कोहरा भेरीहारी टोला, प्रा.वि.पठखौली रघुनाथ राम के टोला, प्रा.वि. भवानीपुर परती, प्रा.वि. बैसिया हिन्दी, प्रा.वि.कोहड़ा बाजार, प्रा.वि. प्यगवा दुसाद टोली, प्रा.वि.हरिजन टोली चन्द्रौल, प्रा. वि. बरवा ओझा पश्चिम, प्रा.वि. गोडटोली खुटवनिया, प्रा.वि. राधाकान्त तिवारी के टोला, प्रा.वि. नवका टोला विश्रामपुर, प्रा.वि. खलवा टोला पिपरहिया, प्रा.वि.विशुनपुरवा स्कूलों के भवन का निर्माण होगा।

0 Response to "योगापट्टी शिक्षा विभाग ने भवन बनाने की दी स्वीकृति "
एक टिप्पणी भेजें