लगभग डेढ़ साल से बंद पड़ा चापाकल छात्र छात्राओ को हो रही परेशानी।
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
Comment
वाल्मीकि नगर/ कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्ट/पश्चिम चंपारण/बिहार
बगहा दो प्रखंड के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित नदी घाटी योजना उच्च माध्य विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय, बिसहा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जो एकही प्रांगण मे है के छात्र छात्राओं को बहुत ही कठिनाई से मिल रहा पानी। लगभग डेढ़ साल से बंद पड़ा चापाकल को विभाग द्वारा अभी तक मरम्मत नहीं कराया गया। जिसके बच्चो बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है चापाकल नही होने के कारण स्कूल में बन रहे भोजन नल जल के सहारे से बनाने पर मजबुर है। इसके साथ ही बच्चों को खाना खाने के लिए नल जल के जल का इंतजार करना पड़ता है।आप को बता दे कि नल जल चलाने का शमय सुबह 6 बजे से 9 तक और शाम 4 से 7 बजे तक है ।जो विधालय 9 से 5 बजे तक चलता है।उस समय पर भी नल जल से हि स्कूल के बच्चों का पानी पीने को मजबुर है। शिक्षा विभाग इस पर किसी भी प्रकार का एक्शन नही ले रहे हैं।इस बाबत पूछे जाने पर प्राचार्य ने कहा कि हम इसकी सुचना बी आर सी और बीडीओ को दिया था। और उनके द्वारा शिघ्र ही चपाकल के मरम्मत कराने के लिए आशान्वित किया है।पर डेढ साल हो गया ये समय कब आयेगा।

0 Response to "लगभग डेढ़ साल से बंद पड़ा चापाकल छात्र छात्राओ को हो रही परेशानी।"
एक टिप्पणी भेजें