-->
शिक्षा विभाग मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा किया गया जिला के स्कूलों का भ्रमण

शिक्षा विभाग मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा किया गया जिला के स्कूलों का भ्रमण

ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण





बेतिया/शिक्षा विभाग मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा किया गया पश्चिमी चंपारण के बेतिया की सभी स्कूलों का भ्रमण आपको बता दे कि के.के पाठक के आगमन को लेकर स्कूल की सभी सेवाए हुई अपडेट समय से पहले पहुंचे स्कूल में शिक्षक बृहस्पतिवार के दिन मुख्य सचिव के-के पाठक द्वारा गोपालगंज में भ्रमण किया गया था तथा शुक्रवार को बेतिया में भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान सभी स्कूलों के साफ सफाई शौचालय तथा और भी अधिक सुविधाओं की जायजा किया और बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मिशन दक्ष के तहत पढ़ाते बच्चों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। साथ ही कहा कि मिशन दक्ष के तहत एक शिक्षक को छुट्टी के बाद पांच कमजोर बच्चों को एक पीरियड पढ़ाना है। यदि आप चाहें तो और अधिक जरूरतमंद बच्चों को भी पढ़ा सकते हैं। शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय में चहार दिवारी बनवाने का आग्रह के बाद उन्होंने डीइओ र्सा अन्य अधिकारियों को वहां चाहर दिवारी बनवाने का निर्देश दिया वही।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के आगमन को लेकर पश्चिम चंपारण में शिक्षकों के बीच हड़कंप बचा हुआ है। शिक्षा कार्यालय से लेकर जिले के सभी स्कूलों में शुक्रवार की सुबह से साफ सफाई और संचिकाओं की तैयारी में शिक्षक-कर्मी जुटे हुए हैं। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक पत्र भी जारी किया है। जिसमें जिले के सभी शिक्षक और कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। वही बता दे की मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा बेतिया भ्रमण करने के बाद चनपटिया पकडिहार भ्रमण किया गया और उसके बाद लौरिया भ्रमण किया जा रहा है

0 Response to "शिक्षा विभाग मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा किया गया जिला के स्कूलों का भ्रमण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article