लौरिया उप विकास आयुक्त अनिल कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका पुस्तकालय का निरीक्षण किया।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
श्री अनील कुमार ने जीवीका पुस्तकालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र व छात्राओं से उनके शिक्षा संबंधित जानकारी लेकर उनके कैरियर हेतु जानकारी दी।
वहीं जीवीका प्रबंधक लालन प्रसाद से जीवीका पुस्तकालय में कोई कठिनाई व अन्य आवश्यक जानकारी ली।
वहीं डीडीसी ने बताया कि जीवीका संस्था खासकर महिलाओं को उनके स्वावलंबी बनाने में कारगर सिद्ध हो रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ पारिवारिक आर्थिक स्थिति कैसे सुधरे इस संबंध में समाज को न ई दिशा देने का काम कर रही है।
वहीं जीवीका पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के अलावा शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं हेतु उपलब्ध करायें जाने का निर्देश बीडीओ को दिया।
वहीं डीडीसी ने कहा की बचचीयो को भरपूर प्यार दे उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे तथा उनके शिक्षा ग्रहण करने में कोई भेदभाव नहीं करें। मौके पर बीडीओ आदित्य दीक्षित जीवीका प्रबंधक लालन प्रसाद सहित जीवीका कर्मी व अन्य उपस्थित रहे।

0 Response to "लौरिया उप विकास आयुक्त अनिल कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका पुस्तकालय का निरीक्षण किया।"
एक टिप्पणी भेजें