-->
कल के ट्रैक्टर और बाईक भिड़त मैं घायल व्यक्ति दीपक ने पटना जाने के दौरान दम तोड़ा।

कल के ट्रैक्टर और बाईक भिड़त मैं घायल व्यक्ति दीपक ने पटना जाने के दौरान दम तोड़ा।

 

परिवार में मचा कोहराम।


आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण बिहार।




लौरिया रामनगर मार्ग में स्थित सुगौली ढाला के पास शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल दीपक ठाकुर की मौत पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। उसके असामयिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उसे तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। जिसमें उसने अपनी बड़ी पुत्री की ही शादी कर पाया था। दूसरी बेटी अंजली की शादी की बात चल रही थी। वहीं उसके दो पुत्र और एक पुत्री नाबालिग हैं। सबसे छोटा पुत्र 3 साल का है। इधर मृतक का शव रमौली में पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पति का शव देखकर दहाड़े मारकर बेहोश हो जा रही थी तो वहीं रोती मां को देखकर बच्चे भी रोने लगते थे। पूरे नाई परिवार के साथ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। उसके पिता की भी मौत बहुत पहले हो गई है। मृतक की पत्नी कभी घर के चौखट से बाहर नहीं निकली है। परिजनों के साथ मृतक की पत्नी को यह प्रश्नसूचक खड़ा हो गया है कि अब परिवार से पति का बोझ कौन संभालेगा। बच्चें नाबालिग हैं। इधर मृतक के परिजनों ने थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।

0 Response to "कल के ट्रैक्टर और बाईक भिड़त मैं घायल व्यक्ति दीपक ने पटना जाने के दौरान दम तोड़ा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article