लौरिया प्रखण्ड में बीडीओ का प्रभार आदित्य दीक्षित ने लिया।
मंगलवार, 5 दिसंबर 2023
Comment
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया में वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक से निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार दीक्षित ने मंगलवार को पुनः प्रभार लिया,श्री प्रतीक करीब 3 माह तक लौरिया के बीडीओ और सीओ के पद पर कार्यरत थे। इधर वे मंगलवार को ट्रेनिंग में चले गए। वहीं आदित्य दीक्षित ने पुनः योगदान देकर अपना प्रभार ले लिया। इस बाबत बीडीओ श्री दीक्षित ने कहा कि उनका मुख्य कार्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना है और प्रखंड कार्यालय में आए सभी जनता की समस्या को सुनना और उसका समाधान करना प्रमुख कार्य है।

0 Response to "लौरिया प्रखण्ड में बीडीओ का प्रभार आदित्य दीक्षित ने लिया।"
एक टिप्पणी भेजें