दो शराब कारोबारी धराये। दोनों के पास से देशी शराब बरामद। शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार।
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023
Comment
लौरिया, प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
स्थानीय पुलिस ने दो महिला को दो दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार दो अलग जगह से किया है और उस पर उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा है। इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि मटिया पंचायत के रामबिलाश यादव की पत्नी लालमति देवी उम्र( 48) और बसवारिया पराऊ टोला पंचायत के बनकटवा स्व गणेश राम की पत्नी आशा देवी उर्फ बदामी देवी उम्र (45) को दो लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। वह चोरी छिपे शराब खरीद बिक्री का कार्य कर रही थी । पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली थी कि ये लोग शराब का कारोबार कर रहे है,जहां पुलिस के अपर थानाअध्यक्ष संजीव कुमार दरोगा परशुराम सिंह और भी पुलिस बल के साथ जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया और उसके पास से शराब की रिकवरी हुई।

0 Response to "दो शराब कारोबारी धराये। दोनों के पास से देशी शराब बरामद। शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें