-->
गैस एजेंसी के कैशियर के साथ हुई लूट का हुवा खुलासा

गैस एजेंसी के कैशियर के साथ हुई लूट का हुवा खुलासा

उतरौला (बलरामपुर) थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत गैस एजेंसी गोदाम पर लूट का खुलासा पुलिस ने किया है।




बीते दिनो 22 दिसंबर.2023 को शाम को श्रीबालाजी गैस एंजेसी गोदाम सेखुईया उतरौला के कैशियर के साथ एक मोटर साइकिल पर सवार बदमाशों ने फायर करके उसका कैश का बैंग लूट कर भाग गये थे जिसके संबंध में थाना उतरौला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त सनसनी खेज लूट की घटना घटित होते ही घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल किया गया था तथा उक्त घटना के खुलासे का सख्त निर्देश संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला को दिया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला ज्योति श्री के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को 29.12.2023 को थाना कोतवाली उतरौला में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे व एस0ओ0जी टीम के द्वारा देवरिया मैनहा तिराहे वाहन चेकिंग की जा रही थी कि दो मोटर साइकिल सवार सत्येन्द्र कुमार त्रिगुणायक उर्फ डब्बू पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम दारी चौरा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर एवं अमन शुक्ला पुत्र शंकरदत्त शुक्ला निवासी नरसिंह डीह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को देवरिया मैनहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गण ने स्वीकार किया कि उक्त गैस एंजेसी पर पूर्व में चालक रहा बृजेश पाण्डेय जो उक्त गैस एंजेसी की समस्त गतिविधि को जानता था उसने अपने भाई सत्येन्द्र कुमार व अन्य सहअभियुक्तों के साथ मिलकर कैशियर से लूट का षड़यंत्र करके अपने साथियों के साथ लूट की जिस पर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया। और तीन अन्य अभियुक्त जिनका नाम प्रकाश में आया है उनके संबंध में विवेचना जारी है। बरामदगी का विवरण अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार त्रिगुणायक उर्फ डब्बू उपरोक्त से कुल 14,320/- रुपये जिसे लूट के हिस्से में मिले रुपयां एक अदद मोबाईल,एक अदद छूरी एक अदद स्पेलेण्डर मोटर साइकिल घटना में प्रयुक्त एवं अभियुक्त अमन शुक्ला उपरोक्त से कुल 42,420 रुपये जिसे लूट के हिस्से में मिले रुपया, एक अदद देशी तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस।

एक अदद मोबाइल तथा लूट की घटना में उपयोग में लाई एक अदद अपाची मोटर साइकिल 

 बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज की गई। उपरोक्त में धारा 411/120बी, व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी है।उपरोक्त अभियुकतो का पूर्व मे अपराधिक इतिहास भी ।

0 Response to "गैस एजेंसी के कैशियर के साथ हुई लूट का हुवा खुलासा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article