30 पीस देसी शराब समेत धंधेबाज गिरफ्तार,बिना नंबर प्लेट की टीवीएस बाईक जप्त ।
गुरुवार, 18 जनवरी 2024
Comment
बैरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
बैरिया थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तिलांगही पासवान टोला के समीप से 30 पीस देशी शराब समेत धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। तस्करी के प्रयोग मे लाई जा रही एक बाईक भी जप्त की है।थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया की सूचना मिली की धंधेबाज गंडक दियारा के रास्ते तिलंगही के तरफ आ रहा है। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुवे तिलंगाही पासवान टोला में जा जाल बिछाया।पुलिस को दूर से देखते ही धंधेबाज भागने कि कोशिश किया जिसको पुलिस जवानो ने धर दबोचा । तलाशी के दौरान 30 पिस देसी व एक बिना नंबर प्लेट की टीवीएस बाइक जप्त की है। वही धंधेबाज की पहचान मालाही टोला निवासी मनोज शर्मा के रूप में हुई।जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी है।
0 Response to "30 पीस देसी शराब समेत धंधेबाज गिरफ्तार,बिना नंबर प्लेट की टीवीएस बाईक जप्त ।"
एक टिप्पणी भेजें