75वा गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से वाल्मीकि नगर थाना परिसर में मनाया गया।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकि नगर थाना परिसर में 75वा गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। तथा इस अवसर पर नेपाल त्रिवेणी घाट से मुख्य अतिथि के रुप में नेपाल कि माता तथा नेपाल के ऐपीएफ के सैना 75 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शामिल हुए ।थाना प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि। थोड़ा बहुत समुदाय का झूमता नृत्य सभी देशवासियों का मनमोहित कर दिया। साथ ही साथ देशभक्ति में सभी लोगों ने तिरंगे को सलाम किया।गौरवशाली संविधान और विविधताओं से भरे राष्ट्र की एकता को सबने सराहा। सुबह से ही लोगों में इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने का जोश देखा जा रहा है। इस मौके पर देशभक्ति की भावना में डूबकर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस राष्ट्रीय जश्न को मनाया। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में गणतंत्र दिवस मनाने में जुटे रहे हैं। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में सामाजिक संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस को धूम-धाम से मनाया। हाथों में तिरंगा और चेहरे में खुशी के इजहार करते हुए लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे। तिरंगे के रंगों से सजे सुंदर परिधान पहनकर बच्चे अपने देश के गणतंत्र को बड़ों से समझने को प्रयास कर रहे थे। यह ऐसा मौका था। जब लोगों ने दिलों में देश से जुड़ी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। वही वाल्मीकि नगर पंचायत भवन में झंडा तोलन किया गया। इस अवसर पर संतपुर सोहरिया पंचायत के मुखिया गेनिया देवी ने बताई कि।आज का दिन हम सबके लिए गौरव और हर्ष का दिन है. वो दिन, जिस दिन हमारे पूर्वजों के अथक संघर्ष और बलिदानों से, 74 साल पहले, हमने एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित की थी। एक ऐसी जमीन, जहाँ हर नागरिक को, चाहे वो किसी भी धर्म, जाति या भाषा का हो, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है।इस पावन अवसर पर हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए, जिनके हौंसलों और त्यागों के बिना ये पावन स्वतंत्रता का सूर्योदय कभी न होता।वो वीर सपूत जिन्होंने अंग्रेजों के सदियों के जुल्म के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया। जिन्होंने जेलों की यातनाएं सहीं, फांसी के तख्ते पर हंसते-हंसते चढ़े, और अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अनमोल आज़ादी दिलाई।लेकिन आज़ादी मिलना ही काफी नहीं था। उसे संजोना भी अति आवश्यक था। और इसीलिए हमारे संविधान निर्माताओं ने वो दिव्य दस्तावेज़ रचा।जिसने हमारे गणतंत्र को मजबूत आधार दिया. डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, राजेन्द्र प्रसाद चंद्रशेखर आजाद सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुषों की सूझबूझ और दूरदर्शिता ने हमें संविधान का वो प्रकाशस्तंभ दिया। जो हमें लोकतंत्र के अंधकार से निकालकर न्याय, समानता और भाईचारे के उजाले में लाता है।संविधान, वो आधारशिला है जिस पर हमारा लोकतंत्र टिका हुआ है। वो कवच है जो हर नागरिक को अन्याय के तीरों से बचाता है। वो पवित्र ग्रंथ है जो हमें हमारे कर्तव्य का बोध कराता है। हमें ये याद दिलाता है कि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी आती है। हमें भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी।शिक्षा का दीप जलाना होगा,और एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना होगा।इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति के बीच नाटक पेश कर सामाजिक संदेश दिया। इस अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय, सहायक थाना अध्यक्ष महेश कुमार, पु०अ०नि० अजीत कुमार सिंह,पु०अ०नी० चितरंजन प्रसाद,पु०अ०नी० जयनंदन कुमार राय,पु०अ०नी० शिवाकांत सिंह,पु०अ०नी० सुनील कुमार,पु०अ०नी० मिथलेश कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री प्रेम कुमार राजेदयु के प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


0 Response to "75वा गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से वाल्मीकि नगर थाना परिसर में मनाया गया।"
एक टिप्पणी भेजें