-->
दलित बस्ती में 7 दिवसीय श्री राम खिचड़ी कार्यक्रम आयोजन किया - दिनेश अग्रवाल

दलित बस्ती में 7 दिवसीय श्री राम खिचड़ी कार्यक्रम आयोजन किया - दिनेश अग्रवाल

 

हर घर द्वार द्वार जाकर भाजपा कार्यकर्ता ने मुट्ठीभर चावल तथा दाल मांग बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

बगहा,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।



श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के भव्य उद्घाटन के मौके पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ मकर सक्रांति के दिन 7 दिवसीय श्री राम खिचड़ी का कार्यक्रम मेहुडा पंचायत के कदमहवा मुसहर टोली से भाजपा कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।

 यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कदमहवा दलित बस्ती के हर घर द्वार द्वार जाकर भाजपा कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल ने एक मुट्ठी चावल तथा एक मुट्ठी दाल मांगा और बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा अयोध्या धाम से आए निमंत्रण को दलित बस्ती के हर घरों में अपने हाथों से वितरण किया और 22 जनवरी को घर घर दीप जलाकर खुशहाली से उत्सव मानने का आग्रह किया।उन्होंने लोगो को बताया की 22 जनवरी को श्री राम का आगमन हो रहा हैं अपने आस पास के मंदिरों को तथा अपने घरों को दीप से सजाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करे तथा इस समय को यादगार बना दे।तत्पश्चात सभी घरों से मिले चावल और दाल का मिश्रण कर दलित समाज के लोगो के साथ श्री राम खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया तथा वहा समाज के लोगों को यह संदेश दिया की समाज में कोई अछूता नहीं हैं।हम सभी एक ही ईश्वर के संतान हैं।हम सभी के रगो में एक ही खून बहता हैं तो फिर हम जाति पाती का भेद क्यों करते हैं?जरूरत हैं हमें समाज के सभी वर्गों के लोगो को एक साथ मिलजुल कर रहने की कोई ऊंची नीची जाति का भेद नहीं होना चाहिए।भाजपा कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल ने अपने हाथो से दलित समाज के बच्चो को खिचड़ी खिलाया तथा साथ में बैठ कर खाया और समाज को एक साथ रहने का संदेश दिया।

मौके पर सुरेश प्रसाद,जितेंद्र कुमार,प्रेमशंकर सिंह,अशोक राव,प्रेम किशोर,उमेश यादव,विवेक जायसवाल आदि लोगो का सराहनीय सहयोग रहा।

0 Response to "दलित बस्ती में 7 दिवसीय श्री राम खिचड़ी कार्यक्रम आयोजन किया - दिनेश अग्रवाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article