लौरिया साहूजैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
शहर के साहूजैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का अयोजन हुआ। जिसमें सबसे पहले मुख्य अतिथि वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक, बीपीआरओ सोनाली गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी स्तुति कुमारी,विद्यालय के प्राचार्य मजिस्टर राव, शिक्षक सत्येंद्र दुबे ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बच्चों को बताया कि सरकार आपके पठन पाठन के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। बस केवल आपको अपनी ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई से आपको पंख लग जाएगा और आप एक दिन कामयाब होंगे। एस प्रतीक ने कहा कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम चलाकर बच्चों व अभिभावकों सहित आमजन को जागरूक करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को इसका फायदा पहुंचाना है। इधर बीपीआरओ,श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सायकिल,छात्रवृति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, पोशाक आदि योजनाओं से छात्रों और अभिभावकों को अवगत कराया।प्राचार्य मजिस्टर राव ने छात्रों से कहा कि आप प्रतिदिन विद्यालय आएं। उपस्थिति कम होने पर विद्यालय से नाम काट दिया जाएगा।विद्यालय में कमजोर बच्चों की पढ़ाई के लिए शाम में विशेष व्यवस्था की गई है। आपको कोई परेशानी हो तो हमें बातावें, मैं उसका निराकरण करने के लिए हमेशा तैयार हूं। मौके पर बीआरपी बिरेंद्र कुशवाहा, शंभू प्रसाद, मालिक पांडेय,राजन पांडेय,नवल पांडेय, रंजीत वर्मा, तेजनारायण पांडेय,अवधेश सिंह,राजीव श्रीवास्तव, आनंद दिवेदी,मंजूर रावत,विद्यालय के छात्र उपस्थित थे। कार्यकर्म की अध्यक्षता प्राचार्य मजिस्टर राव ने किया तो संचालन सत्येंद्र दुबे ने किया।

0 Response to "लौरिया साहूजैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।"
एक टिप्पणी भेजें