-->
लौरिया अवैध रूप से पार्किंग वसूली में ठेकेदार समेत कर्मी पर एफआईआर दर्ज।

लौरिया अवैध रूप से पार्किंग वसूली में ठेकेदार समेत कर्मी पर एफआईआर दर्ज।

 कर्मी को पुलिस ने जेल भेजा।

लौरिया,ब्यूरो चीफ पश्चिमी चम्पारण,बिहार।


लौरिया नगर पंचायत के डाक द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि ठेकेदार द्वारा वसूलना महंगा साबित हो गया है। इधर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार और उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा प्रभू चौक पर निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने के आरोप में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं ठेकेदार शिवेंद्र ठाकुर और गिरफ्तार पुन्नू ठाकुर पर एफआईआर नगर पंचायत के प्रभारी सहायक अजय कुमार पासवान द्वारा दर्ज कराया गया है।

दर्ज आवेदन में कहा गया है कि थानाध्यक्ष कैलाश कुमार द्वारा स्वयं प्रभू चौक पर अवैध रूप से गाड़ियों से निर्धारित राशि से बहुत अधिक रुपया लिया जा रहा था। बेतिया,हरीनगर,नरकटियागंज, बगहा, चनपटिया आदि जगहों से आने वाली गाड़ियों से जबरन दो सौ से तीन सौ रुपया ठेकेदार के कर्मियों द्वारा लिया जा रहा है। गाड़ियों के चालकों के विरोध करने पर उन्हें धौंस के साथ मारा पीटा भी जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा निर्धारित दर बड़ी गाड़ियों से 60 रुपया और पिकअप मालवाहक व छोटी गाड़ियों से 35 रुपया लेने का प्रावधान बनाया गया है, जबकि ठेकेदार द्वारा एनएच पर गाड़ियों को रोककर उनसे दो सौ से तीन सौ रुपया लिया जा रहा है। प्रभारी सहायक श्री पासवान ने दर्ज आवेदन में कहा है कि ठेकेदार द्वारा नियमसंगत के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है।

विदित हो कि रविवार को डीएम, एसपी और डीडीसी भी लौरिया पहुंचे हुए थे। उनकी भी नजर अवैध वसूली पर पड़ गई थी और इसकी शिकायत भी कुछ लोगों ने की थी। सूत्रों पर विश्वास करें तो वे भी अवैध वसूली करने वाले को ध्यान में रखे हुए थे,जिसका परिणाम रविवार को शाम में थानाध्यक्ष को स्वयं जांच कर ठेकेदार के कर्मी को रंगे हाथों पकड़ना पड़ा। 

इधर ठेकेदार का कहना है कि हम सब नगर पंचायत द्वारा निर्धारित राशि ही गाड़ियों से ले रहे हैं। हमें बदनाम और परेशान करने के उद्देश्य से इस तरह से फंसाया जा रहा है,ताकि हम परेशान हो जाएं। हमारे कर्मी किसी के साथ मारपीट नहीं किया है,केवल हमें ह्रास करने के लिए यह सब कार्य हो रहा है।

0 Response to "लौरिया अवैध रूप से पार्किंग वसूली में ठेकेदार समेत कर्मी पर एफआईआर दर्ज।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article