पिता के शव को देखकर पुत्र की मौत। छः माह पूर्व जमीनी विवाद में मारपीट में पिता था जख्मी।
इलाज के दौरान गोरखपुर में पिता ने गुरुवार को सवा 3 बजे दम तोड़ा।
परिजनों ने पिता पुत्र का शव एन एच 727 पर रखकर सड़क को क़रीब 3 घंटे तक किया जाम।
मांग
मारपीट करने वाले लोगों को सजा और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग।
घटना में शामिल 2 व्यक्ति को पुलिस घटना के ही दिन गिरफ्तार कर भेज दी थी जेल।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
करीब 6 माह पूर्व एन एच 727 बी मार्ग पर 14 कट्ठा जमीन को अपना बताकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिसमें मिश्रटोला पक्ष के दो लोग काफी गंभीर रुप से जख्मी थे। इधर मिश्रटोला के छोटन यादव (60) की मौत गुरुवार को अहले सुबह करीब सवा तीन बजे इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। परिजन शव को सुबह में घर लाए। वहीं मृतक का पुत्र बृजेश यादव (32) जब अपने पिता का शव देखा तो वह सदमे में आ गया और उसकी मौत वहीं पर हो गई। सूत्रों पर विश्वास करें तो उसका हृदय गति रुक गया। एक साथ एक ही दिन पिता पुत्र की मौत से जहां परिजन सदमे में आ गए, वहीं ग्रामीणों ने दोनों शवों को लेकर मिश्रटोला गांव से सीधे एनएच 727 बी पर रखकर सड़क को सवा 8 बजे जाम कर दिया। उनकी शिकायत थी कि पुलिस को सूचना देने पर पुलिस नहीं आई थी। इधर पुलिस का कहना था कि जब परिजनों ने सूचना दी तो पुलिस उसी समय गांव पहुंची, लेकिन वे सड़क अवरुद्ध करने शव के साथ आ गए थे। होंडा बाइक एजेंसी के पास शव को रखकर करीब तीन घंटे तक सड़क को ग्रामीणों और परिजनों ने अवरुद्ध कर दिया था, जिससे ब्लॉक चौक से लेकर पूर्णमासी राम के पेट्रोल पंप तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी। पीड़ितों की मांग थी कि पीड़ित के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया भेजा जाए और उसपर हत्या का एफआईआर दर्ज कराया जाए तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। पुलिस ने उनकी मांगों को मानते हुए करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेजा और यातायात व्यवस्था बहाल किया।
क्या है मामला
बीते 9 जुलाई को पूर्णमासी राम के पेट्रोल पंप के पास 14 कट्ठा जमीन है। जिसे वर्षों से कामरेड भूलन यादव और उनका परिवार उस जमीन को जोतते आ रहे हैं। जमीन का कागज भूलन यादव के परिजनों के नाम पर बताया जा रहा है। इधर कुछ दिन पूर्व सर्वे में जमाबंदी मृतक छोटन यादव के परिजनों के नाम से चल रहा है। अब दोनों पक्ष अपना जमीन बता रहे हैं। इसी कड़ी में बीते नौ जुलाई को जब भूलन यादव उस जमीन को जब जोतने गए तो दोनों पक्षों में जमकर हिंसात्मक मारपीट हुआ था। जिसमें छोटन यादव के पक्षधर ज्यादा चोटिल हुए थे। उस समय लौरिया पुलिस ने कामरेड भूलन यादव और उनके भाई जितेंद्र को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। उस दिन थाना में कांड संख्या 194/23 दर्ज हुआ था।
हार्ट अटैक से हुए मौत का व्यक्ति बृजेश यादव की पिछले साल ही शादी हुई थी।
इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेज दी है। रिपोर्ट आने पर ही कोई विशेष ब्यान दिया जाएगा। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कारवाई कर रही है।

0 Response to "पिता के शव को देखकर पुत्र की मौत। छः माह पूर्व जमीनी विवाद में मारपीट में पिता था जख्मी।"
एक टिप्पणी भेजें