बगहा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय विधायक राम सिंह ने मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान
बगहा, पश्चिमी चम्पारण बिहार
अयोध्या में हो रहे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर बगहा के स्थानीय विधायक राम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय विधायक ने 'स्वच्छ तीर्थ अभियान' के अंर्तगत बगहा नगर परिषद के मलपुरवा में स्थित चंडी माई स्थान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया एवं श्रमदान किया, साथ मे सभी स्थानीय कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। स्थानीय विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आरंभ हुए इस अभियान ने आध्यात्मिक स्थलों की स्वच्छता व समुचित रख-रखाव हेतु देशभर में नई चेतना का सृजन किया है।श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का पावन अवसर सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य लेकर आए। हम सभी अपने आस-पास के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर व दिव्य बनाएं। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाउपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महामंत्री अचिंत कुमार लल्ला, जिलाउपाध्यक्ष रितु जायसवाल, दिपु तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार साहू, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र पांडेय, आई टी सेल के जिला संयोजक गोविन्द जायसवाल, दिपु जायसवाल, तेज प्रताप तिवारी, आयुष पांडे एवं बूथ अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

0 Response to "बगहा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय विधायक राम सिंह ने मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान "
एक टिप्पणी भेजें