-->
सदियों पुराने बगहा व भैरोगंज रेल्बे स्टेशन का मनाया गया स्थापना महोत्सव दिवस ।

सदियों पुराने बगहा व भैरोगंज रेल्बे स्टेशन का मनाया गया स्थापना महोत्सव दिवस ।

 

मौके पर उपस्थित रहे रेल स्टेशन पदाधिकारी,कर्मी व जनप्रतिधि।


बगहा,रोशन कुमार, पश्चिमी चंपारण बिहार।


भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल्बे स्टेशन महोत्सव योजना के अंतर्गत देश भर में सभी रेल्बे स्टेशनों का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है । इस दौरान बगहा व भैरोगंज स्टेशन पदाधिकारी सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्टेशन अधीक्षक भैरोगंज शिशिर कुमार राय ने अपने स्वागत भाषण में रेल के पौराणिक ऐतिहासिक कडियों से अबतक हुए उत्ततर विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि स्टेशन महोत्सव का उद्देश्य रेलवे विकास विरासत प्रदर्शनी सांस्कृतिक आदि से आमजनमनस को जोड़ने के लिए मनाया जा रहा है। 

इसकी शुरूआत भैरोगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक की ओर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्टेशन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों व अधिकारियों एवं भैरोगंज बाजार स्थित स्कूली बच्चों एवं अध्यापक सहित समाजसेवियों उपस्थिति रहे। सुप्रसिद्ध गायक नवीन श्रीवास्तव, गायिका रिया सर्राफ, स्कृतिक द्वारा गीतों की शानदार प्रस्तुति के साथ रेल कलाकारों द्वारा भी मोहक प्रस्तुति दी गई.

बगहा व भैरोगंज स्टेशन पर इस कार्यक्रम के दौरान केक भी काटा गया इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया । 

 महोत्सव के दौरान स्टेशन के इतिहास और स्टेशन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रस्तुतीकरण बगहा व भैरोगंज स्टेशन से जुड़े विभिन्न क्रियाकलापों के प्राचीन फोटो व जानकारी तस्वीरें आदि प्रदर्शित की गई. । वही उपस्थित लोगों ने रेलवे द्वारा विकसित की गई कार्यों का उल्लेख किया गया एवं कितनी कठिनाइयों से पहले लोग जब रेलवे की शुरुआत होती थी यात्रा करते थे उसका ही वर्णन किया गया । बतादे की बगहा रेलवे स्टेशन अंग्रेजों के कार्यकाल मे 17 जनवरी 1906 को बना था।अधिकारियों की मानें तो ये स्टेशन करीब 117 साल पुराना है 17 जनवरी 1906 को अंग्रेजों के शासन काल में स्टेशन की स्थापना की गई थी।

0 Response to "सदियों पुराने बगहा व भैरोगंज रेल्बे स्टेशन का मनाया गया स्थापना महोत्सव दिवस ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article