बाइक अनियंत्रित होकर जंगल में घुस जाने से बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी।
रविवार, 28 जनवरी 2024
Comment
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकि नगर बगहा मुख्य पद पर स्थित कोतरहा मोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर जंगल में घुस जाने से बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान लक्की कुमार उम्र 18 वर्ष हरनाटांड़ के महादेव गांव निवासी के रूप में हुई। बाइक पर सवार दो लोग सोनू कुमार और लक्की कुमार नेपाल से घूम कर अपने गांव की तरफ जा रहा था। तभी अचानक से कोतरहा मोड़ के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें लक्की कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन - फानन में ग्रामीण और पुलिस की सहयोग से जख्मी युवक को निजी क्लीनिक में उपचार के लिए लाया गया। खबर लिखे जाने तक गंभीर युवक की उपचार जारी था।
0 Response to "बाइक अनियंत्रित होकर जंगल में घुस जाने से बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी।"
एक टिप्पणी भेजें