-->
एसएसबी जवानों ने 375 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा

एसएसबी जवानों ने 375 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा



•नेपाल की ओर से आ रही पिकअप के बड्डी में बना था तहखाना 

निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार / भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वी वाहनी रक्सौल के जवानों द्वारा बुधवार को लाखो रुपया मूल्य के 375 किलो गांजा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर मकवानपुर नेपाल का बताया जाता है।इसकी जानकारी 47 वी वाहनी कमांडेंट विकास कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सहायक कमांडेंट मदन मोहन भट्ट को गुप्त सूचना मिली थी कि आईसीपी गेट संख्या 4 से नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में भारी मात्रा में गांजा आने वाला है। इसी दौरान जवानों ने वाहनों की जांच शुरू किया। इस बीच ना 04 च 8978 पिकअप को जांच के लिये रोका गया और पाया गया कि मूल बड्डी में बदलाव किया गया है। सन्देह के आधार पर तलाशी दल के कमांडर उपनिरीक्षक मनोरंजन दास व मुख्य आरक्षी चन्द्र राम द्वारा तलाशी की गई। इस दौरान पाया गया कि गाड़ी का फ्लोर बड्डी दो भागों में बटी है, जिसमे खाली जगह था। इस दौरान भूरे रंग के टेप लपेटे हुवे 25 पैकेट में रखे करीब 375 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान नेपाल मकवानपुर निवासी तस्कर अम्बर बहादुर को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में सहायक कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, सहायक उपनिरीक्षक मनोरंजन दास, मुख्य आरक्षी चन्द्र राम,मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र तिवारी ,मुख्य आरक्षी रामनरेश महतो, आरक्षी सलीम अंसारी,आरक्षी विवेकानन्द मोहनटीआरक्षी उपेंद्र कुमार,टुनटुन कुमार,कमलेश महतो आदि जवान मौजूद थे। बता दे पिछले 8 फरवरी को भी एसएसबी 47 वी वाहनी के जवानों ने उक्त गेट से ही करीब 206 किलो गांजा बरामद किया था।

0 Response to "एसएसबी जवानों ने 375 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article