केन्द्रीय बजट बेमिसाल, पीएम मोदी की तीसरी सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगी चार सौ से पार,दिनेश अग्रवाल।
बगहा,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तिसरी सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार चार सौ के पार भाजपा देश में रिकॉर्ड कायम करेगी। वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने कहा कि पूरा विश्व इस समय पर्यटन के सहारे अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में बिहार का सबसे पिछड़ा क्षेत्र वाल्मिकीनगर संसदीय क्षेत्र जिसमे पर्यटन की अपार संभावनाएं है जहां बाल्मीकि आश्रम, लवकुश जन्मस्थान, खूबसूरत प्राकृतिक जंगलों का भ्रमण, जंगल मे बाघों की सर्वाधिक संख्या आदि पर्यटकों को आकर्षित करेगा। उन्होंने लव कुश जन्मस्थान तक जाने के लिए क्षेत्र में हवाई अड्डा और बगहा से बाल्मीकि नगर तक मेट्रो या बाल्मीकि नगर से पटना तक नई रेल लाईन बिछा कर जन विकास किया जा सकता है। कुल मिलाकर यह बजट भारत के तररकी में मिल का पत्थर साबित होगा और 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को और मजबूत करेगा।
0 Response to "केन्द्रीय बजट बेमिसाल, पीएम मोदी की तीसरी सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगी चार सौ से पार,दिनेश अग्रवाल।"
एक टिप्पणी भेजें