-->
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार और देश की महिलाएं सशक्त हुई है : ज्योतिराज गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार और देश की महिलाएं सशक्त हुई है : ज्योतिराज गुप्ता

 


निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार /भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राज मंदिर केसरिया भवन कार्यालय में जिला कार्य समिति सह: शक्ति वंदन एवं स्वंय सहायता समूह के साथ एनजीओ के कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता ने कहा की भारत के परम पुरुषार्थवान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक एक महिलाओं के विकास के लिए दर्जनों मजबूत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, हर घर नल, राशन, आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं घरेलू और ग्रामीण महिलाओं को बहुत ज्यादा बल दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया कि स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मुद्रा योजना से तीस करोड़ से अधिक राशि दिए गए हैं। खेती से जुड़े हुए हमारी माता बहनों को ड्रोन दीदी बनाकर उन्हें जीवन में विकास का नया आयाम दिया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री द्वारा देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए रक्षा बजट पर 6.2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 11.11 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट तय किया गया है। हमारी छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, शिक्षा प्रोत्साहन राशि,स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। आज यही कारण है कि अब भारत में महिला शक्ति तेजी से विकास कर रही है। सबसे बड़ा उपहार तो हम महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह दिया कि लोकसभा राज्यसभा जैसे उच्च सदनों के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का सीट तय कर दिया गया। जिससे आने वाले समय में हम महिलाओं के हाथ में देश के कानून और योजनाओं के निर्माण एवं बदलाव की शक्ति आ जाएगी। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला मंत्री अनुराधा शर्मा, शकुंतला देवी, संध्या श्रॉफ, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी जी, मीतू गुप्ता, मीरा देवी, रेनू गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अमृता देवी, सोशल मीडिया प्रभारी सरोज गिरी, नीलम देवी एवं सुमित्रा देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

0 Response to "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार और देश की महिलाएं सशक्त हुई है : ज्योतिराज गुप्ता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article