-->
नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए जन जागरूकता और पहरेदारी अनिवार्य,गरिमा।

नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए जन जागरूकता और पहरेदारी अनिवार्य,गरिमा।


नगर निगम के 3 वार्डों में कुल 26.63 लाख से संपन्न पीसीसी सड़कों और आरसीसी नाला का महापौर ने किया उद्घाटन।

बेतिया,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।


नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने वार्ड 7, 29 और 31 में संपन्न अलग अलग लोकार्पण कार्यक्रमों में कुल 26 लाख 37 हजार 900 की लागत से पूरी अनेक पीसीसी सड़क और आरसीसी नालियों का उद्घाटन किया। इस मौके पर संबंधित क्षेत्र नगर पार्षद के साथ निगम के जेई और संवेदक के अतिरिक्त दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए।वार्ड 7 में सुनीता फिलिक्स के घर से सुजाता टीचर घर तक एवम वकील रेडिमेड के घर से जितेंद्र गुप्ता के घर तक, बच्चा जी के घर से जितेंद्र गुप्ता के घर तक कुल 12,84500 से बनी आरसीसी नाला का उद्घाटन महापौर द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड 29 में रामश्री यादव के घर से जय श्री यादव के घर तक 9.65 लाख से बनी पीसीसी सड़क और आरसीसी नाले का उद्घाटन किया गया। वही वार्ड 31 में हिम्मत लाल साह के घर से राजू कुमार खरवार का घर होते पारस महतो के घर तक बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन महापौर द्वारा किया गया। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कोई भी विकास कार्य जनता की गाढ़ी कमाई से प्राप्त टैक्स की राशि से ही संपन्न किए जाते हैं। इसलिए आज मैं अपील करना चाहूंगी कि नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए आप सबकी जन जागरूकता और पहरेदारी सबसे जरूरी ही नहीं बल्कि अनिवार्य है। इस मौके पर नगर पार्षद मनोज कुमार, अमर यादव एवम प्रेमा देवी, कनीय अभियंता मनीष कुमार सहित दर्जनों मुहल्ला वासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए जन जागरूकता और पहरेदारी अनिवार्य,गरिमा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article