-->
गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक संपन्न ।

गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक संपन्न ।


लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराएं : राजेश मिश्रा 

बरहज, देवारिया। “गांव चलो” अभियान को लेकर बिजली पॉवर हाउस के सामने कैंप कार्यालय पर मगर अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू की अध्यक्ष्ता में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। 




बैठक को सम्बोधित करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष व नगर प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि गाँव, कस्बा, टोला व मजरें तक जायेंगे। जिसमें पार्टी की रीति-नीति एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणक़ारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराएंगे। आगे उन्होने कहा कि अबकी बार भाजपा की 400 सौ सीट के साथ एक बार फिर मोदी सरकार आयेगी, इस बाबत बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करें। बैठक को ओंकार नाथ मिश्र, जितेन्द्र भारत रामजोखन निषाद अरविन्द तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अरविन्द जायसवाल, मदन लाल गुप्ता, धनवंत सिंह, अमरनाथ सिंह, माखनलाल गुप्त, अनिरुद्ध तिवारी, शिवम् दीक्षित, मुकेश पटेल, गौरव जायसवाल, पंकज विश्वकर्मा, राजू तिवारी, सिपाही सिंह, अजय सिंह, संजय जायसवाल, अशोक सोनकर, अर्जुन भारती, राजेश सिंह, छोटू, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद रहें। 

UPN न्यूज डिजिटल बरहज-देवरिया। गजानन्द मौर्य

0 Response to "गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक संपन्न ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article