-->
मझौलिया में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए।

मझौलिया में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए।

मझौलिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चंपारण बिहार।



प्रखंड में इन दिनों चोरो का हौसला इतना बुलंद हैं कि उनमें थोड़ा भी पुलिस का खौफ नही है।ताजा मामला मझौलिया पंचायत के वार्ड नं 3 में विती रात्रि अज्ञात चोरों ने चैम्पियन आइस्क्रीम फैक्ट्री को निशाना बना लिया।गृह स्वामी का बास के बल्ले से दरवाजा बंद कर फैक्ट्री में रखे जनरेटर तांबे का पाईप समेत अन्य सामाग्री को चोरी कर ली।इधर पीड़ित प्रमोद साह ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।सूचना पर पहुंची मझौलिया थाना में पदस्थापित ए एस आई हैदर अली ने मामले की जांचपड़ताल शुरु कर दी।इधर चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल कायम है।इस बावत पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश तथा प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र साह ने चोरी की घटना पर अंकुश लगाने तथा रात्रि गस्ती में बढ़ोतरी करने की मांग की है।

0 Response to "मझौलिया में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article