-->
राजस्व अधिकारी शशिरंजन कुमार के स्थानांतरण होने के बाद प्रखंड कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

राजस्व अधिकारी शशिरंजन कुमार के स्थानांतरण होने के बाद प्रखंड कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 



लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।


जिसकी अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ व सीओ एस प्रतीक द्वारा किया गया।

वहीं विदाई समारोह में श्री प्रतीक ने कहा की सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है जिससे सभी को गुजरना पड़ता है। वहीं किसी अधिकारी व कर्मचारी का कार्यकाल का कार्य करने का तरीका व आम जनता के प्रति व्यवहार को ही लोग याद करते हैं।

वहीं राजस्व अधिकारी शशिरंजन कुमार के कार्य काल की उपस्थिति अधिकारी व कर्मचारी ने भुरी भुरी प्रशंसा की।

वहीं अवर निबंधन अधिकारी केशव राज ने भी समारोह में कहा की राजस्व अधिकारी शशिरंजन कुमार मृदभाषी होने के साथ अपने कार्य व दायित्व का ससमय निर्वहन करते रहे हैं।

वहीं अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी व राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं राजस्व अधिकारी शशिरंजन कुमार ने बताया की लौरिया में उन्हें भरपूर प्यार व सम्मान मिला।

उपस्थित वक्ताओं ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं दिया।

0 Response to "राजस्व अधिकारी शशिरंजन कुमार के स्थानांतरण होने के बाद प्रखंड कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article