मौनी अमावस्या : सरयू में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
मौनी अमावस्या : सरयू में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
--------------------बरहज, देवरिया। मौनी अमावस्या के पर्व पर शुक्रवार को सरयू घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और स्नान के बाद गरीबों में तिल व चावल का दान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। अगर किसी कारण से गंगा स्नान संभव न हो तो आस पास के पवित्र नदियों सरोवरों में भी स्नान का विधान है। शुक्रवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर बरहज स्थित सरयू तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यहां सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया स्नानार्थियों की संख्या भी बढ़ती गई।
सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट के पंडों को तिल, चावल और मुद्रा का दान करके पुण्य अर्जित किया। स्नान करने वालों में महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल रहे। इस मौके पर मेले का नजारा दिखा। बाजार व दूर दराज से आये दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी थी। जहां महिलाओं ने मिठाई, गृहस्थी व सौंदर्य सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं कपरवार सरयू राप्ती संगम तट सहित अन्य सरयू घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन अर्चन किया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बरहज, कपरवार,पैना एवं सभी धर्म स्थलों का निरीक्षण किया।अन्य पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो चीफ गजानन्द मौर्य
0 Response to "मौनी अमावस्या : सरयू में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी"
एक टिप्पणी भेजें