-->
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल




सुमेरपुर हमीरपुर। खेतों में पिता को खाना देने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बांदा मार्ग में बरगदिया मोड़ के पास से पुलिस पर फायर किया था। जिसके जवाब में पुलिस ने मुठभेड़ कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।

 बीते नौ मई को पारा गांव की एक नाबालिग किशोरी खेतों में बने नलकूप में पिता को दोपहर में खाना देने जा रही थी। तभी उसे अज्ञात युवक ने रास्ते में दबोच कर जमकर मारा पीटा था और दुष्कर्म की घटना को अंजाम फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को टेढ़ा मार्ग में दोपहर करीब 1:30 बजे बरगदिया मोड़ के पास मौजूद था।मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज राहुल मिश्रा, मुख्य आरक्षी आरिफ खान, आरक्षी अमित कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को आता देखकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में टांग के नीचे लगी है।घायल होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अभिषेक सचान निवासी पौथिया थाना ललपुरा बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया था। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है।

UPN TV न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ कपिल देव यादव की रिपोर्ट

0 Response to "दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article