-->
शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद की गईं वीरांगना फूलन देवी

शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद की गईं वीरांगना फूलन देवी


फूलन देवी ने जीवनपर्यंत लड़ी गरीब व मजलूमों के हक़ अधिकारों की लड़ाई : जितेन्द्र --------------------




बरहज, देवरिया I पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस गुरुवार को बस स्टैण्ड स्थित मत्स्यजीवी एफपीसी लिमिटेड कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई I निषाद समाज के लोगों ने फूलन देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया I मत्स्यजीवी एफपीसी लिमिटेड के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी महिला थीं, जिन्होंने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद किया और जीवन पर्यंत मछुवा समुदाय के साथ-साथ गरीब,असहाय व मजलूमों के हक़-अधिकारों की लड़ाई लड़ी I आगे उन्होंने कहा कि उनकी संघर्षगाथा समाज के लिए प्रेरणाश्रोत है I चिंतामणि साहनी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाकर संघर्ष करते रहने से परिणाम निश्चित रूप से अनुकूल रहता है, जिसकी उदहारण फूलन देवी हैं I साहनी राजेश निषाद व नन्दलाल निषाद ने कहा कि फूलन देवी के दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस दौरान सूरज प्रसाद निषाद, दीनानाथ निषाद, संजय वर्मा, बृजानंद निषाद, विजय निषाद, तेजू राजभर, ऋतुराज प्रजापति आदि उपस्थित रहें I। UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद की गईं वीरांगना फूलन देवी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article