-->
सपा सांसद का कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

सपा सांसद का कस्बे में हुआ भव्य स्वागत


पीडीए कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त-सांसद



हमीरपुर,भरुआ सुमेरपुर। निर्वाचित होने के बाद पहली मर्तबा कस्बे में आए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कहा कि पीडीए कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि चुनाव जीतने में पीडीए कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। इस अवसर पर सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष ने कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का रविवार को स्टेशन मार्ग में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर शिवहरे, सपा नगर अध्यक्ष सभासद रामगोपाल बजाज, अमिलिया में सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव सोनिया सोनी, डा. इमाद के आवास में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद सपा सांसद ने कहा कि पीडीए कार्यकर्ताओं का किसी भी दशा में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डा. भीमराव अंबेडकर व महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहब के संविधान को सपा आंच नहीं आने देगी। इस अवसर पर सपा नेता नंदकिशोर शिवहरे, जिलाध्यक्ष इदरीस खान, शिवशरण यादव, पुष्पेंद्र यादव, मुन्नीलाल निषाद, घनश्याम साहू, ओपी वारसी, रामप्रकाश यादव, शिवगोपाल यादव शिवा, विवेक यादव, अली खान, रविशंकर वर्मा, गोपाल बजाज, सोनिया सोनी, सबीना खातून, स्नेहा प्रजापति, शिवनारायण पाल, सुरेंद्र सिंह यादव, मानसिंह पाल, लक्ष्मण पाल, महेश पाल, रणविजय यादव, अनार सिंह, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष युगांक मिश्रा, नरेंद्र कुमार पाल, आलोक कबीर, जगमोहन यादव, संजय यादव, देवसिंह यादव, मानसिंह खंगार, रणबहादुर यादव आदि सपाई मौजूद रहे।


*UPN TV न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ कपिल देव यादव की रिपोर्ट*

0 Response to "सपा सांसद का कस्बे में हुआ भव्य स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article