-->
सीतापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 2 शातिर चोर गिरफ्तार

सीतापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 2 शातिर चोर गिरफ्तार



27 अदद मोटरसाईकिल की बैटरी एवं 18 अदद इंजन ऑयल के डिब्बे बरामद‼️

पुलिस अधीक्षक  चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी/छिनैती आदि जैसे अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।

   उक्त दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 27.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री प्रकाश कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमन सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अपराधियो 1. करन गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी म0न0 828 विजय लक्ष्मीनगर थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर मूल निवासी काशीराम कालोनी थाना रामकोट जनपद सीतापुर 2. शिवम पुत्र जवाहिर हाल पता कनवाखेड़ थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर मूल निवासी ज्योति शाह आलम थाना कमलापुर जनपद सीतापुर को मालगोदाम रोड के सामने मिस्टर सैंडविच वाली गली विजय लक्ष्मीनगर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनसे चोरी से संबंधित कुल 27 अदद मोटरसाईकिल की बैटरी एवं 18 अदद इंजन ऑयल के डिब्बे बरामद हुए हैं। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम दोनो घूम फिरकर भिन्न भिन्न स्थानों व दुकानों से मोटरसाईकिल की बैटरी व इन्जन ऑयल के डिब्बे चोरी कर इनका विक्रय करते हुए अपना जीवनयापन करते हैं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान मा.न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार निरंतर प्रभावी कार्यवाही चलती रहेगी।

0 Response to "सीतापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 2 शातिर चोर गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article