-->
कोतवाली देहात में जन समस्याओं एवम शिकायतों को एक-एक कर सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित को प्रदान किये गए।

कोतवाली देहात में जन समस्याओं एवम शिकायतों को एक-एक कर सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित को प्रदान किये गए।


डॉ. एस. के. शर्मा की रिपोर्ट

इस अवसर पर मुस्कान अभियान के तहत थाना जनपद सीतापुर द्वारा खोए हुए 50 मोबाइल फोन की बरामदगी की गई, जिसमें आज-18 मोबाइल स्वामियों को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा प्रदान किये गए।


पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र सभी जनपद वासियों से निवेदन किया कि साइबर फ्रॉड आदि से सम्बंधित शिकायतों को साइबर थाने में दर्ज कराएं। पुलिस द्वारा हर संभव मदद के साथ शिकायतों का समयबद्ध गुणत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मोबाईल बरामदगी की कार्यवाही को लेकर पुलिस विभाग की सराहना करते हुए बेहतर कार्य करने हेतु पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।


देहात कोतवाली में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने के बाद जिलाधिकारी *अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र थाना हरगांव में जनसमस्याओं एवं* शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश राजस्व व पुलिस विभाग को दिए। त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने के कड़े निर्देश संबंधित को प्रदान किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं को भी शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। आपसी झगड़ों से बचने व विवादों से संबंधित निर्णयों के इंतजार, संयम एवं धैर्य बनाये रखने हेतु दोनों पक्षों को समझाया।


आगामी दिनों में हरगांव चीनी मिल चालू होने की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुये थानाध्यक्ष हरगांव को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चीनी मिल चालू होने के उपरान्त रूट डायवर्जन व ट्रैफिक पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि बाद में कोई परेशानी उत्पन्न न होने पाये।

0 Response to "कोतवाली देहात में जन समस्याओं एवम शिकायतों को एक-एक कर सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित को प्रदान किये गए।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article