उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसोलर मे संकुल स्तर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न
मौदहा ,जनपद- हमीरपुर के स्टेडियम में संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान सिसोलर ,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक गुरु तेज प्रताप सिंह, ए आर पी हरि प्रकाश कुशवाहा , ए आर पी सुनील दत्त ,क्षेत्र पंचायत सदस्य दर्शन लाल प्रजापति एवं पूर्व ग्राम प्रधान सिसोलर रणधीर यादव ने किया
इस प्रतियोगिता में सिसोलर, टोलामाफ, आनंदपुर, पढ़ोरी,किशवाही , खदरा डेरा , परेहटा, मईयादीन का डेरा , बुधुआ का डेरा ,आदि गांव के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया
इस प्रतियोगिता में दौड़ ,कबड्डी, खो- खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक, डिस्क थ्रो एवं जिम्नास्टिक आदि खेलो का आयोजन किया गया
प्राथमिक स्तर दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर बालक वर्ग में प्रथम बाबू प्राथमिक विद्यालय सिसोलर , द्वितीय कुश प्राथमिक विद्यालय टोलामाफ, तृतीय कुलदीप प्राथमिक विद्यालय आनन्दपुर, तथा 50 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंजली प्राथमिक विद्यालय मईयादीन का डेरा , द्वितीय स्थान प्रभा प्राथमिक विद्यालय बुधुआ का डेरा , तृतीय पूनम प्राथमिक विद्यालय टोलामाफ, जूनियर स्तर 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम महेश उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसोलर, द्वितीय स्थान रोहित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसोलर, और 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम रागिनी कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसोलर, द्वितीय रुक्मणि उच्च प्राथमिक विद्यालय आनन्दपुर, प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में ,प्राथमिक विद्यालय आनन्दपुर ,विजेता तथा कन्या प्राथमिक विद्यालय सिसोलर, उप विजेता कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय टोलामाफ विजेता एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय सिसोलर उपविजेता रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री कामता प्रसाद जी ने किया कार्यक्रम का समापन श्री रावेंद्र सिंह गौर जिला व्यायाम शिक्षक हमीरपुर एवं ए आर पी उमा शंकर प्रजापति के द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया संकुल स्तरीय चैंपियनशिप में विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसोलर तथा उप विजेता प्राथमिक विद्यालय टोलामाफ रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप -बाबू (प्राथमिक विद्यालय सिसोलर )को मिली ।
इस आयोजन में सुनील सोनी,जमीर आलम ,शिवशंकर , देवपाल सिंह ,बलवीर सिंह, लालमन ,अनीता द्विवेदी , वर्षा तिवारी ,जया भारती विश्वकर्मा ,शिल्पा वर्मा ,सुषमा यादव ,ईश कुमार ,अरविंद कुमार, अरविंद कुमार,आनंद कुमार,पंकज कुमार,दीपक कुमार, रमेश कुमार, राजकुमार ,जितेंद्र कुमार ,महेंद्र पाल,रत्नेश यादव , बब्बुलाल,सचिन कुमार ,आनंद सोनी , आनंद शर्मा , एवं समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक आदि शिक्षणगण उपस्थित रहे।
UPN TV न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ कपिल देव यादव की रिपोर्ट

0 Response to "उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसोलर मे संकुल स्तर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न "
एक टिप्पणी भेजें