राष्ट्रीय एकता दिवस व धनतेरस के अवसर पर कस्बा हमीरपुर सदर में किया गया पैदल गस्त
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
Comment
हमीरपुर जनपद में आज दिनांक 29.10.2024 को “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती/राष्ट्रीय एकता दिवस व धनतेरस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉo दीक्षा शर्मा के द्वारा पुलिस लाइन हमीरपुर, कोतवाली सदर व कार्यालय पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के पुलिस बल के साथ कस्बा हमीरपुर सदर में पैदल गस्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस पर नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किए गए विशेष प्रबंधों की समीक्षा भी की। उन्होंने बाजार में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं व्यापारियों /दुकानदारों से वार्ता कर ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।
UPN TV न्यूज़ ब्यूरो चीफ धीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट


0 Response to "राष्ट्रीय एकता दिवस व धनतेरस के अवसर पर कस्बा हमीरपुर सदर में किया गया पैदल गस्त"
एक टिप्पणी भेजें