-->
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

 



विक्की कुमार ब्यूरो चीफ पूर्वी चंपारण

रक्सौल।(UPN) जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण सौरभ जोरवाल द्वारा नशा मुक्ति दिवस के तहत नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम समाहरणालय परिसर, मोतिहारी में 100 से अधिक एनसीसी एवं स्काउट एंड गाइड को नशा मुक्त बनाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया। उक्त के पश्चात सभी को जनजागरुकता अभियान हेतु समाहरणालय परिसर से गाँधी समाहरणालय तक निकाले गये प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।प्रभात फेरी के माध्यम से स्काउट एंड गाइड व एनसीसी द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।

नशा छोड़ो, बोतल तोड़ो, घर को जोड़ो। जन-जन का यही पुकार, नशा मुक्त हो बिहार।

मद्य निषेध हितकारी है, बिटिया की बात प्यारी है। नशा मुक्ति से आई खुशहाली, दूर होगी सबकी बदहाली। गृह क्लेश और मार पिटाई, अब तो छोड़ो यह नशे की लत भाई। उक्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालयों एवं जिले के 50 विद्यालयों में में छात्र - छात्राओं को शपथ ग्रहण के माध्यम से नशा मुक्त पूर्वी चम्पारण बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सभी प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर में नशा मुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्वी चम्पारण जिले को नशा से पूर्ण रूप से मुक्त कराने का आह्वान किया गया।

0 Response to "नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article