-->
डीएम साहब जांच कर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करें : रामबाबू यादव

डीएम साहब जांच कर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करें : रामबाबू यादव

 


निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार /गए 4 एवं 5 नवंबर को बाबा सोमेश्वर नाथ अरेराज महोत्सव मनाया गया था। पर्यटक विभाग की तरफ से यह प्रोग्राम पूर्ण रूप से सरकारी प्रोग्राम था, जिसमें पर्यटक विभाग के तरफ से 34 लाख रुपया आया था, प्रोग्राम के लिए जिसमें सिर्फ एक ही डाल के माननीय लोगों को मंच पर देखा गया था, महागठबंधन के जितने भी विधायक हैं, किसी को सूचित नहीं किया गया। माननीय जिन लोगों से मेरी बात हुई सबों ने कहा कि सूचित नहीं किया गया है। उक्त आरोप रक्सौल महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने लगाते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों कांग्रेस कमेटी के तरफ से डीएम साहब को एक जांच की मांग की गई है, मैं भी मांग कर रहा हूं कि डीएम साहब अविलंब इसकी जांच कर जो भी दोषी पदाधिकारी है, उन पर कार्रवाई करें, दोबारा ऐसा कोई गलती ना करें, अन्यथा हागठबंधन के तरफ से विधानसभा में इस बात को उठाया जाएगा, जरूरत पड़ेगी तो हम लोग धरना प्रदर्शन भी करेंगे। मौके पर महासचिव राजेश शाह, किसान सेल के अवधेश यादव, व्यवसाय प्रकोष्ठ के सुनील कुशवाहा, सैफुल आजम, दिनेश राम, बीकू कुमार एवं ओमप्रकाश दास सहित अन्य मौजूद थे।

0 Response to "डीएम साहब जांच कर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करें : रामबाबू यादव "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article