भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन चुनाव संबंधित बैठक आयोजित
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। एवं बैठक की अध्यक्षता जिला चुनाव अधिकारी नागेंद्र गुप्ता द्वारा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व जिला पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने जिले में चल रही है चुनाव प्रक्रिया के विषय पर चर्चा की गई एवं संगठन द्वारा प्रत्येक स्तरपर चल रही क्रियाविधि की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी नागेंद्र गुप्ता द्वारा संगठन चुनाव प्रक्रिया के विषय पर प्रकाश डाला गया। एवं आगामी कार्यक्रमों के नियमों एवं कार्यविधि के विषय में भी बताया गया। जिला सत्यापन अधिकारी राम बहादुर सिंह ने जिले में चल रही चुनाव प्रक्रिया पर उपस्थित पदाधिकारीयों से जानकारी प्राप्त की एवं पार्टी के निर्देशों से समस्त पदाधिकारीयों को अवगत कराया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि जनपद में पार्टी के निर्देशों के अनुसार स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का प्रयोग करते हुए संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है जनपद में प्रत्येक जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी के लिए नेतृत्व के निर्देश के अनुसार कार्य कर रहा है उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि संगठन चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी नई ऊर्जा के साथ भारत माता की सेवा में समर्पित होगी कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं सह चुनाव अधिकारी सुधाकर शुक्ला ने बताया कि भाजपा के पदाधिकारी पार्टी के निर्देशो के अनुसार चुनावी कार्य कर रहे हैं । बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा,विश्राम सागर राठौर,इन्दु सिंह चौहान, संजय मिश्रा नैमिष रत्न तिवारी, रोहित सिंह, जया सिंह, जितेंद्र मेहरोत्रा, नीरज वर्मा झल्लर, अजय विश्वकर्मा,रमेश भार्गव दीपू सुनील मिश्रा सचिन मिश्रा कंचन प्रभा पांडे आदि उपस्थित रहे।


0 Response to "भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन चुनाव संबंधित बैठक आयोजित "
एक टिप्पणी भेजें